संगठित शक्ति, सुरक्षित भविष्य
संघ से जुड़ी नवीनतम सूचनाएं और आदेश
सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संघ की वार्षिक आम बैठक 15 जनवरी 2025 को लखनऊ मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें वर्ष 2025 की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
वर्ष 2025 के लिए सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। जो साथी अभी तक नहीं जुड़े हैं, वे 31 जनवरी तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। पुराने सदस्य अपना नवीनीकरण सुनिश्चित करें।
संघ के प्रतिनिधि मंडल की दिनांक 4 जनवरी को शासन के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। आशा है कि जल्द ही वेतन वृद्धि और नियमितीकरण के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी।
26 जनवरी को संघ के सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करें।
समस्त आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष हमारे संघर्ष और सफलता का वर्ष हो।